Newdelhi में कोरोना संदग्धि मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टरों को भेंट किए रोबोट
कोरोना संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सेवरॉन फाउंडेशन #Sevron #Foundation नाम की संस्था ने शुक्रवार को एम्स को दो रोबोट भेंट किए हैं। अस्पातल के लिए यह रोबोट बहुत मददगार साबित होंगे। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने इस नेक काम के लिए #Sevron Foundation को शुक्रिया अदा किया है।
ऐसे काम करेंगे रोबोट #milagrow आइमैप रोबोट फर्श साफ करने का काम करेगा। इस रोबोट में लगे सेंसर तुरंत पता लगा लेंगे कि फर्श में पड़ी गंदगी में कोरोना वायरस है या नहीं और यदि वायरस डिटेक्ट हो जाता है तो यह उसे ने तुरंत खत्म कर देगा। वहीं #milagrow ह्यूमनोइड रोबोट की मदद से डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ बिना नजदीक जाए कोरोना संदिग्ध मरीजों से बात कर सकेंगे।





































